ये किस ने दूर से आवाज़ दी है - कामिल बहज़ादी

कामिल बहज़ादीकामिल बहज़ादी

2 min read · 12.4K reads

ये किस ने दूर से आवाज़ दी है
फ़ज़ाओं में अभी तक नग़्मगी है

सितारे ढूँडते हैं उन का आँचल
शमीम-ए-सुब्ह दामन चूमती है

तअल्लुक़ है न अब तर्क-ए-तआलुक़
ख़ुदा जाने ये कैसी दुश्मनी है

रिदा-ए-ज़ुल्फ़ में गुज़री थी इक शब
मगर आँखों में अब तक नींद सी है

मिरी तक़्दीर में बल पड़ रहे हैं
तिरी ज़ुल्फ़ों में शायद बरहमी है
कामिल बहज़ादी
About the poet

कामिल बहज़ादी

View profile & all 5 Poems / Stories