भंगुर - कमलेश

कमलेशकमलेश

3 min read · 12.4K reads

मुट्ठी में लें इसे
मींड़ें
गूँथे
मरोड़ें
लोई बनाएँ ।

लम्बाएँ
गोलाएँ
हथेली में दबाएँ ।

साँचे में ढालें
कोने, किनारे
तार से काटें ।

चाक पर रखें
सुथारें
सुचारें
सँवारें
देवें आकार
सुखाएँ
पकाएँ
रोगन लगाएँ ।

हाथ में लें
उलट-पलट
सहलाएँ
पोसाएँ
चुमचुमाएँ

सब कुछ करें
सँभालें इसे
यह टूटे नहीं
यह भंगुर है
यह जीवन है ।
कमलेश
About the poet

कमलेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like