मन स्वयं को दूसरों पर होम कर दे - कमलेश भट्ट कमल

kamlesh Bhatt kamalकमलेश भट्ट कमल13 Feb 1959

2 min read · 12.4K reads

मन स्वयं को दूसरों पर होम कर दे
माँ हमारी भावना तू व्योम कर दे !

ज्योति है तू ज्योत्सना का वास तुझमें
फिर अमावस से विलग तम तोम कर दे !

कुछ नहीं, कुछ भी नहीं तुझसे असम्भव
तू अगर चाहे गरल को सोम कर दे !

तू सनातन स्नेहमयि माँ, चिर तृषित हम
नेहपूरित देह का हर रोम कर दे !

धन्य हो जाए सृजन की पूत वीणा
माँ कृपा कर तू स्वरों को ओम कर दे !
kamlesh Bhatt kamal
About the poet

kamlesh Bhatt kamal कमलेश भट्ट कमल

कमलेश भट्ट कमल (जन्म: 13 फरवरी, 1959) गाजियाबाद स्थित हिन्दी लेखक हैं। ग़ज़ल, कहानी, हाइकु, साक्षात्कार, निबन्ध, समीक्षा एवं बाल-साहित्य आदि विधाओं में रचना करते हैं। Kamlesh Bhatt Kamal (born: 13 February 1959) is a Ghaziabad-based Hindi writer. He composes…

View profile & all 50 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like