एम० एफ़० हुसैन के लिए - कमल जीत चौधरी

kamal Jeeti Chaudhrayकमल जीत चौधरी13 Aug 1980

5 min read · 12.4K reads

मेरे ईश्वर के पाँव में
चप्पल नहीं है
सिर पर मुकुट नहीं है

वह सिर से लेकर पाँव तक
शहर से लेकर गाँव तक नँगा है
पल-प्रतिपल खूँखार जानवर द्वारा
बलात्कृत है

सोने की खिड़कियों के परदे
उसे ढकने का बहुत प्रयास करते हैं
पर शराबी कविताएँ
उफनती सरिताएँ
किलों को ढहाती
ख़ून से लथपथ मेरे ईश्वर को
सामने ला देती हैं

उसे देखकर
कोई झण्डा
नीचा नहीं होता
      
मेरे ईश्वर को नँगा बलात्कृत
बनाने वाले
मेरे देश के ईश्वर को
कोई कठघरा नहीं घेरता ...

उधर जब पाँच सितारा होटल में
सभ्य पोशाक वाली दूसरे की पत्नी
तथाकथित ईश्वर की बाँहों में गाती है
इधर सड़क पर नग्नता
रेप ऑफ गॉड से लेकर सलत वाक तक
गौण मौलिकता दर्शाती है

नग्न होने पर
सच निगला नहीं जा सकता —
वह तो और भी पैना हो जाता है
kamal Jeeti Chaudhray
About the poet

kamal Jeeti Chaudhray कमल जीत चौधरी

कमल जीत चौधरी नई पीढ़ी के कवि-लेखक। एक कविता-संग्रह 'हिंदी का नमक' शीर्षक से प्रकाशित हो चुकी है। Kamal Jeet Choudhary is a new generation poet-writer. A collection of poems titled 'Hindi Ka Namak' has been published.

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय