ढोल बजाओ, डोण्डी पीटो - कैलाश मनहर

कैलाश मनहरकैलाश मनहर2 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

ढोल बजाओ, डोण्डी पीटो I
राम-धर्म को साथ घसीटो II

काल-अकाल साथ में ले लो I
तारीख़ों से शतरँज खेलो II

शह और मात चलें आपस में I
सारी दुनिया कर लो वश में II

राष्ट्रवाद का राग अलापो I
आम जनों की गर्दन नापो II

वोट बैंक जोड़ो अधिसँख्यक I
छल-बल से बन जाओ नायक II

आओ-आओ राज करो अब I
हरा-भरा है मुल्क़, चरो अब II
कैलाश मनहर
About the poet

कैलाश मनहर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

प्रधानमंत्री जीअगर यह भी तय हो जाए कि अब से मूर्तियाँ ही तोड़ी जाएँगी दंगों में,मैं इस तोड़-फोड़ का समर्थन करूँगा।— फ़रीद ख़ाँहम भारत के लोगमैं चूँकि नागरिक हूँ अपने देश का।मैं देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन हूँ।— फ़रीद ख़ाँदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायजिन चीज़ों का मतलब नहीं होगामैं भारत में नहीं रहता हूँमैं अपने घर में रहता हूँ— हरे प्रकाश उपाध्यायमेरी यह सोचनिस्बतन मेरी यह सोच बन गईमैं एकदम घुन्ना हो गया— लीलाधर मंडलोईउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी