आ भई नकटे - कैलाश मनहर

कैलाश मनहरकैलाश मनहर2 Sept 1954

3 min read · 12.4K reads

आ भई नकटे,आँगन लीपें
चल हट, मैं तो फोड़ूँगा ।

आ जा,मिल कर दोनों फोड़ें
उधर भाग, मैं लीपूँगा ।

सुन भई नकटे,राम राम जप
मरा मरा रे मरा मरा ।

ओ भई नकटे, मरा भला क्यों?
राम राम जपने दे, जा ।

सुन भई नकटे, भला काम कर
बुरे भले से तुझ को क्या ?

बुरा भला सब एक है नकटे
मुझ को तू मत पाठ पढ़ा ।

नकटे तेरे पिछवाड़े में
देख कँटीला पेड़ उगा ।

हाँ, मैं छाया में बैठूँगा
फूट, मेरा माथा मत खा ।।
कैलाश मनहर
About the poet

कैलाश मनहर

View profile & all 35 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like