रस्ते में बादल - कैलाश गौतम

कैलाश गौतमकैलाश गौतम8 Sept 1944 – 9 Sept 2006

2 min read · 12.4K reads

रस्ते में बादल
दो चार छू गए
घर बिजली के नंगे
तार छू गए ।।

आँगन से भागे दालान में गए
एक अदद मीठी मुस्कान में गए
अँधियारे सौ-सौ
त्यौहार छू गए ।।

बाँहों में झील भरे ताल भरे हम
फूलों से लदी-लदी डाल भरे हम
केवड़े कदंब
बार-बार छू गए ।।

बरखा में हरे-हरे धान की छुवन
नहले पर दहला मेहमान की छुवन
घर बैठे -
बदरी केदार छू गए ।।
कैलाश गौतम
About the poet

कैलाश गौतम

View profile & all 53 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like