सिर्फ इतने जुर्म पर हँगामा होता जाए है - कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपालीकैफ़ भोपाली

3 min read · 12.4K reads

सिर्फ इतने जुर्म पर हँगामा होता जाए है
तेरा दीवाना तेरी गलियों में देखा जाए है

आप किस किस को भला सूली चढ़ाते जाएँगे
अब तो सारा शहर ही मंसूर बनता जाए है

दिल-बरों के भेस में फिरते हैं चोरो के गरोह
जागते रहियों के इन रातों में लूटा जाए है

तेरा मै-खाना है या ख़ैरात-खाना साकिया
इस तरह मिलता है बादा जैसे बख्शा जाए है

मै-कशो आगे बढ़ो तिश्ना-लबो आगे बढ़ो
अपना हक माँगा नहीं जाता है छीना जाए है

मौत आई और तसव्वुर आप का रूख़सत हुआ
जैसे मंज़िल तक कोई रह-रौ को पहुँचा जाए है
कैफ़ भोपाली
About the poet

कैफ़ भोपाली

View profile & all 28 Poems / Stories

More from कैफ़ भोपाली

  1. दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले - कैफ़ भोपाली

    दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिलेहम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

    12.4K reads
  2. दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आई - कैफ़ भोपाली

    दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आईफिर ये बारिश मेरी तनहाई चुराने आई

    12.4K reads
  3. गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दिया - कैफ़ भोपाली

    गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दियाकट गया दिन तो हमें रात ने जीने न दिया

    12.4K reads
  4. हाए लोगों की करम-फरमाइयाँ - कैफ़ भोपाली

    हाए लोगों की करम-फरमाइयाँतोहमतें बदनामियाँ रूसवाइयाँ

    12.4K reads
  5. हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों ने - कैफ़ भोपाली

    हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों नेदीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगो नें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like