सलाम उस पर अगर ऐसा कोई फनकार हो जाए - कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपालीकैफ़ भोपाली

3 min read · 12.4K reads

सलाम उस पर अगर ऐसा कोई फनकार हो जाए
सियाही ख़ून बन जाए कलम तलवार हो जाए

ज़माने से कहो कुछ साएका-रफ्तार हो जाए
हमारे साथ चलने के लिए तैयार हो जाए

ज़माने को तमन्ना है तेरा दीदार करने की
मुझे ये फ्रिक है मुझ को मेरा दीदार हो जाए

वो जुल्फें साँप हैं बे-शक अगर ज़ंजीर बन जाएँ
मोहब्बत ज़हर है बे-शक अगर आज़ार हो जाए

मोहब्बत से तुम्हें सरकार कहते हैं वगरना हम
निगाहें डाल दें जिस पर वही सरकार हो जाए
कैफ़ भोपाली
About the poet

कैफ़ भोपाली

View profile & all 28 Poems / Stories

More from कैफ़ भोपाली

  1. दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले - कैफ़ भोपाली

    दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिलेहम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

    12.4K reads
  2. दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आई - कैफ़ भोपाली

    दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आईफिर ये बारिश मेरी तनहाई चुराने आई

    12.4K reads
  3. गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दिया - कैफ़ भोपाली

    गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दियाकट गया दिन तो हमें रात ने जीने न दिया

    12.4K reads
  4. हाए लोगों की करम-फरमाइयाँ - कैफ़ भोपाली

    हाए लोगों की करम-फरमाइयाँतोहमतें बदनामियाँ रूसवाइयाँ

    12.4K reads
  5. हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों ने - कैफ़ भोपाली

    हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों नेदीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगो नें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like