दोस्तों अब तुम न देखोग ये दिन - कैफ़ भोपाली

कैफ़ भोपालीकैफ़ भोपाली

3 min read · 12.4K reads

दोस्तों अब तुम न देखोग ये दिन
ख़त्म हैं हम पर सितम-आराइयाँ

चुन लिया एक एक काँटा राह का
है मुबारक ये बरहना पाइयाँ

कू-ब-कू मेरे जुनूँ की अज़्मतें
उस की महफ़िल में मेरी रूस्वाइयाँ

अज़्मत-ए-सुक़रात-ओ-ईसा की क़सम
दार के साए में हैं दाराइयाँ

चारा-गर मरहम भरेगा तू कहाँ
रूह तक हैं ज़ख़्म की गहराइयाँ

‘कैफ़’ को दाग़-ए-ज़िगर बख़्शे गए
अल्लाह अल्लाह ये करम फ़रमाईयां
कैफ़ भोपाली
About the poet

कैफ़ भोपाली

View profile & all 28 Poems / Stories

More from कैफ़ भोपाली

  1. दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिले - कैफ़ भोपाली

    दाग दुनिया ने दिए जख़्म ज़माने से मिलेहम को तोहफे ये तुम्हें दोस्त बनाने से मिले

    12.4K reads
  2. दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आई - कैफ़ भोपाली

    दर ओ दीवार पे शकलें से बनाने आईफिर ये बारिश मेरी तनहाई चुराने आई

    12.4K reads
  3. गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दिया - कैफ़ भोपाली

    गर्दिश-ए-अर्ज-ओ-समावत ने जीने न दियाकट गया दिन तो हमें रात ने जीने न दिया

    12.4K reads
  4. हाए लोगों की करम-फरमाइयाँ - कैफ़ भोपाली

    हाए लोगों की करम-फरमाइयाँतोहमतें बदनामियाँ रूसवाइयाँ

    12.4K reads
  5. हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों ने - कैफ़ भोपाली

    हम को दीवाना जान के क्या क्या जुल्म न ढाया लोगों नेदीन छुड़ाया धर्म छुड़ाया देस छुड़ाया लोगो नें

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like