सन्त - ज्योति खरे

ज्योति खरेज्योति खरे5 Sept 1956

4 min read · 12.4K reads

यह बिलकुल सही है कि
सन्तों की वाणी सुनकर
सन्तों का जीवन देखकर
सन्तों का सुख देखकर
साधारण आदमी भी
सन्त बनना चाहता है
    
सरल है सन्त बनना
भगवा वस्त्र पहनना
चन्दन का टीका लगाना
शब्दजाल में
भक्तो को उलझाना

सन्त बनने के लिए
बिलकुल ज़रूरी नहीं है जानना
हिमालय क्यों पिघल रहा है
सूख रही हैं क्यों नदियाँ
युद्ध के क्या होंगे परिणाम
सन्त तो बस
हर तरफ़ से आँखें मून्द कर
जीवन में भक्ति भाव का
पाठ पढ़ाता है

सन्त के लिए
यह जानना भी ज़रूरी नहीं है
क्या होता है
किराए के मकान का दुख
पत्नी की प्रसव - पीड़ा
बच्चे का स्कूल मे दाख़िला
प्रतियोगिता के इस दौर में
ख़ुद से ख़ुद का संघर्ष

सच तो यह है की
सन्त
गृहस्थी के लफड़े से भागा हुआ
गैर दुनियादार आदमी होता है
ज्योति खरे
About the poet

ज्योति खरे

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी