जाती हुई सदी का नाम मैं रखूँगा गटर - ज्योति खरे

ज्योति खरेज्योति खरे5 Sept 1956

2 min read · 12.4K reads

लगता है
सागर के पानी में घुल गया ज़हर
मरी मछलियों की मुर्दा गाड़ी-सी
हर एक लहर

मौसम का
भेद अब खुलने लगा है
लीपापोती का रंग सब धुलने लगा है
जाती हुई सदी का नाम मैं
रखूँगा गटर

सम्वेदन सहसा
ही मूक बधिर हो गया है
समय या तो मन्दिर या मस्जिद हो गया है
दोनों की एक कथा क्या गाँव,
क्या शहर
ज्योति खरे
About the poet

ज्योति खरे

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like