ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से वहशत-सी हो गई है तारी कुछ ऐसी दिल पे इबरत-सी हो गई है ज़ौक़े-तरब से दिल को होने लगी है वहशत कुछ ऐसी ग़म की जानिब रग़बत-सी हो गई है सीने पे मेरे जब से रक्खा है हाथ तूने कुछ और दर्द-ए-दिल में शिद्दत-सी ह

Josh MalihabadiJosh Malihabadi12 May 1898 – 12 Feb 1982

2 min read · 12.7K reads

ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से वहशत-सी हो गई है
तारी कुछ ऐसी दिल पे इबरत-सी हो गई है

ज़ौक़े-तरब से दिल को होने लगी है वहशत
कुछ ऐसी ग़म की जानिब रग़बत-सी हो गई है

सीने पे मेरे जब से रक्खा है हाथ तूने
कुछ और दर्द-ए-दिल में शिद्दत-सी हो गई है

मुमकिन नहीं के मिलकर रसमन ही मुस्कुरा दो
तुमको तो जैसे हमसे नफ़रत-सी हो गई

अब तो है कुछ दिनों से यूँ दिल बुझा-बुझा सा
दोनों जहाँ से गोया फ़ुरसत-सी हो गई

वो अब कहाँ हैं लेकिन ऐ हमनशीं यहाँ तो
मुड़-मुड़ के देखने की आदत-सी हो गई है

ऐ "जोश" रफ़्ता-रफ़्ता शायद हमारे दिल से
ज़ौक़-ए-फ़सुर्दगी को उल्फ़त-सी हो गई है


तारी कुछ ऐसी दिल पे इबरत-सी हो गई है

ज़ौक़े-तरब से दिल को होने लगी है वहशत
कुछ ऐसी ग़म की जानिब रग़बत-सी हो गई है

सीने पे मेरे जब से रक्खा है हाथ तूने
कुछ और दर्द-ए-दिल में शिद्दत-सी हो गई है

मुमकिन नहीं के मिलकर रसमन ही मुस्कुरा दो
तुमको तो जैसे हमसे नफ़रत-सी हो गई

अब तो है कुछ दिनों से यूँ दिल बुझा-बुझा सा
दोनों जहाँ से गोया फ़ुरसत-सी हो गई

वो अब कहाँ हैं लेकिन ऐ हमनशीं यहाँ तो
मुड़-मुड़ के देखने की आदत-सी हो गई है

ऐ "जोश" रफ़्ता-रफ़्ता शायद हमारे दिल से
ज़ौक़-ए-फ़सुर्दगी को उल्फ़त-सी हो गई है

Josh Malihabadi
About the poet

Josh Malihabadi

Josh Malihabadi (Urdu: جوش ملیح آبادی‎) (born as Shabbir Hasan Khan; شبیر حسن خان) (5 December 1898 – 22 February 1982) popularly known as Shayar-e-Inqalab (poet of revolution) was an Pakistani poet. He wrote over 100,000 couplets and more than 1,000 rubaiyat…

View profile & all 10 Poems / Stories

More from Josh Malihabadi

  1. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    13.4K reads
  2. ऐ दीलावर 'आदमी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर 'आदमी'ज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर 'आदमी'

    12.6K reads
  3. नक़्श-ए-ख़याल दिल से मिटाया नहीं हनोज़

    नक़्श-ए-ख़याल दिल से मिटाया नहीं हनोज़बेदर्द मैंने तुझको भुलाया नहीं हनोज़

    12.6K reads
  4. ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सके

    ये दिन बहार के अब के भी रास न आ सकेकि ग़ुंचे खिल तो सके खिल के मुस्कुरा न सके

    12.8K reads
  5. ऐ मलिहाबाद के रंगीं गुलिस्तां अलविदा

    ऐ मलिहाबाद के रंगीं गुलिस्तां अलविदाअलविदा ऐ सरज़मीन-ए-सुबह-ए-खन्दां अलविदा

    13.2K reads

More Poetry & Stories You May Like