शिकस्‍ते-ज़िंदां का ख़्वाब - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

क्‍या हिन्‍द का ज़िंदां कांप रहा है, गूंज रही है तकबीरें
उक्‍ताये हैं शायद कुछ क़ैदी और तोड़ रहे हैं ज़ंजीरें

दीवारों के नीचे आ आ कर यूं जमा हुए हैं ज़िन्‍दानी
सीनों में तलातुम बिजली की, आंखों में झलकती शमशीरें

भूकों की नज़र में बिजली है तोपों के दहाने ठंडे हैं
तक़दीर के लब को जुम्बिश है दम तोड़ रही हैं तदबीरें

आंखों में गदा की सुर्ख़ी है, बेनूर है चेहरा सुलतां का
तख़रीब ने परचम खोला है, सजदे में पड़ी हैं तामीरें

क्‍या उनको ख़बर थी ज़ेर-ओ-ज़बर रखते थे जो रूहे-मिल्‍लत को
उबलेंगे ज़मीं से मारे-सियह बरसेंगी फ़लक से शमशीरें

क्‍या उनको ख़बर थी सीनों से जो ख़ून चुराया करते थे
इक रोज़ इसी बेरंगी से झलकेंगी हज़ारों तस्‍वीरें

क्‍या उनको ख़बर थी होंठों पर जो क़ुफ़्ल लगाया करते थे
इक रोज़ इसी ख़ामोशी से टपकेंगी दहकती तक़रीरें

संभलो कि वह ज़िन्‍दां गूंज उठा, झपटो कि वह क़ैदी छूट गये
उट्ठो कि वह बैठीं दीवारें, दौड़ो कि वह टूटीं ज़ंजीरें
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like