लोग कहते हैं कि मैं हूँ शायरे जादू बयाँ[1],
’सदर-ए- मआनी’[2], दावर-ओ-अल्फाज़’[3]’ , अमीरे-शायरां[4] ।
और ख़ुद मेरा भी कल तक , ख़ैर से था ये ख़्याल ।
शायरी के फ़न में हूँ ,मिनजुमला -ए-अहले -कमाल[5] ।
लेकिन अब आई हैं जब इक गूना मुझमें पुख़्तगी[6] ।
जेहन[7] के आईने पे काँपा हैं अक्स-ए-आगही[8] ।
आसमाँ जागा है सर में और सीने में जमीं ।
तब मुझे महसूस होता है कि मैं कुछ भी नहीं ।
जिहल की मंज़िल में था मुझको गुरूर-ए-आगही[9] ।
इतनी लामहदूद’[10] दुनिया और मेरी शायरी ।
जुल्फे-हस्ती’[11] और इतने बेनिहायत पेचो-ख़म ।
उड़ गया रंगों तअल्ली’[12] खुल गया अपना भरम ।
मेरे शेरों में फ़क़त एक तायराना[13] रंग है ।
कुछ सियासी रंग है कुछ आशिकाना रंग है ।
कुछ मनाज़िर[14] कुछ मबाहिस’ [15] कुछ मसाइल[16] कुछ ख़याल ।
एक उचटता सा जमाल[17] एक सर-ब-जानू[18] सा ख़याल ।
मेरे कस्त्रे-शेर[19] में गोगाए-फिक्रे-नातमाम[20] ।
इक दर्द अंगेज दरमाँ[21] इक शिकस्त आमादा ज़ाम[22] ।
गाह सोजे चश्मे -अबरू[23] ,गाह सोजे नाओ नोश[24] ।
गाह खलवत[25] की ख़ामोशी ,गाह जलवत[26] का खरोश ।
चहचहे[27] कुछ मौसमों के , जमजमे[28] कुछ ज़ाम के ।
देरे-दिल[29] में चंद मुखड़े मरमरी असनाम[30] के ।
चंद जुल्फ़ों की सियाही ,चंद रुखसारों[31] की आब ।
गाह हर्फ़े बेनवाई[32] गाह शोरे इन्क़लाब ।
गाह मरने के अजायम[33] गाह जीने की उमंग ।
यही ओछी-सी बातें बस यही सतही से रंग ।
बेख़बर था मैं कि दुनिया राज़ अन्दर राज़ है ।
वो भी गहरी ख़ामोशी है जिसका नाम आवाज़ है ।
यह सुहाना बोसतां[34] सर्वो गुलो शमशाद[35] का ।
इक पल भर का खिलंदरापन है आबो-बाद[36] का ।
इब्तिदा और इंतिहा[37] का इल्म नज़रों से निहाँ ।
टिमटिमाता सा दिया दो जुल्मतों[38] के दर्मियाँ ।
अंजुमन[39] में तखलिए[40] हैं तखलियों में अंजुमन ।
हर शिकन[41] में इक खिंचावट[42] , हर खिंचावट में शिकन ।
हर गुमाँ[43] में इक यकीं[44] सा हर यकीं में सौ गुमाँ ।
नाखुने-तदबीर[45] में भी इक गुत्थी बे-अमां[46] ।
एक-एक गोशे[47] से पैदा बुसअते-कोनो-मकाँ[48].
एक -एक खोशे में[49] पिन्हाँ सद-बहारे-जाविदाँ[50]
बर्क़ की लहरों की बुसअत[51] अल-हफीजो-अल-अमां[52] ।
और मैं सिर्फ़ एक कोंदे की लपक का राजदाँ[53] .
राजदाँ क्या मदहख्वां[54] और मदहख्वां भी कमसवाद[55] ।
नाबलद-नादान-नावाकिफ-नादीदः -नामुराद’[56] ।
क्यों न फिर समझूँ सुबक[57] अपने सुखन के रंग को ।
नुत्क[58] ने अलमास[59] के बदले तराशा संग[60] को ।
लैला-ए-आफाक[61] पलटती ही रही पैहम[62] निक़ाब ।
और यहाँ औरत मनाज़िर[63] इश्क सहबा[64] इन्कलाब ।
पा रहा हूँ शायद अब इस तीरह[65] हल्क़े से निज़ात ।
क्योंकि अब पेश-ए-नज़र हैं उक्दा हाये-कायनात[66] ।
ये भिंची उलझी जमीं ये पेच-दर-पेच आसमाँ ।
अल-अमानो-अल-अमानो-अल-अमानो-अल-अमां[67] ।
इक नफ़स[68] का तार और ये शोरे -उम्रे- जाविदाँ[69] ।
इक कड़ी और उसमें जंजीरों के इतने कारवाँ ।
एक-एक लम्हे में इतने कारवाने -इन्कलाब
एक-एक जर्रे में इतने माहताब-ओ-आफ़ताब[70] ।
इक सदा[71] और उसमें ये लाखों हवाई दायरे[72] ।
जिसके शोबों[73] को अगर चुनले तो दुनिया गूंज उठे ।
एक बूँद और हफ्त -कुलज़म[74] के हिला देने का जोश ।
एक गूंगा ख्वाब और ताबीर का इतना खरोश[75] ।
इक कली और उसमें सदियों की मताअ-ए- रंगों-बू[76] ।
सिर्फ एक लम्हे[77] की राग में और करनों का लहू[78] ।
हर कदम पर नस्ब[79] और असरार के इतने खयाम[80] ।
और इस मंजिल में मेरी शायरी मेरा कलाम ।
जिसमें राजे-आस्मां है और ना असरारे-जमीं ।.
एक खस एक दाना एक जौ एक ज़र्रा[81] भी नहीं ।
नौ-ए-इंसानी[82] को जब मिल जाएगी रफ़्तार-ए-नूर[83]
शायरे-आज़म का तब होगा कहीं जाकर ज़हूर[84]
खाक से फूटेगी जब उम्रो-अबद[85] की रौशनी ।
झाड़ देगी मौत को दामन से जिस दिन जिंदगी ।
जब हमारी जूतियों की गर्द होगी कहकशां[86] ।
तब जनेगी नस्ले-आदम[87] शायरे-जादू-बयाँ’[88] ।
बज़्म में कामिल[89] ना फन्ने-शेर में यकता[90] हूँ में ।
और अगर कुछ हूँ तो नकीब-ए-शायरे-फ़रदां[91] हूँ मैं ।