बोल इकतारे झन झन झन झन - जोश मलीहाबादी

जोश मलीहाबादीजोश मलीहाबादी5 Sept 1898 – 22 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads


कहकशाँ है मेरी सुंदन, शाम की सुर्ख़ी मेरा कुंदन
नूर का तड़का मेरी चिलमन, तोड़ चुका हूँ सारे बंधन
पूरब पच्छम उत्तर दक्खन, बोल इकतारे झन झन झन झन

मेरे तन में गुलशन सबके, मेरे मन में जोबन सबके
मेरे घट में साजन सबके, मेरी सूरत दर्शन सबके
सबकी सूरत मेरा दर्शन, बोल इकतारे झन झन झन झन

सब की झोली मेरी झोली, सब की टोली मेरी टोली
सब की होली मेरी होली, सब की बोली मेरी बोली
सब का जीवन मेरा जीवन, बोल इकतारे झन झन झन झन

सब के काजल मेरे पारे, सब की आँखें मेरे तारे
सब की साँसें मेरे धारे, सारे इन्सां मेरे प्यारे
सारी धरती मेरा आँगन, बोल इकतारे झन झन झन झन
जोश मलीहाबादी
About the poet

जोश मलीहाबादी

View profile & all 30 Poems / Stories

More from जोश मलीहाबादी

  1. तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए - जोश मलीहाबादी

    तू अगर सैर को निकले तो उजाला हो जाए ।सुरमई शाल का डाले हुए माथे पे सिरा,

    12.4K reads
  2. छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ - जोश मलीहाबादी

    छा गई बरसात की पहली घटा, अब क्या करूँ ?ख़ौफ़ था जिस का वो आ पहुँची बला, अब क्या करूँ ?

    12.4K reads
  3. क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन - जोश मलीहाबादी

    क्या सिर्फ मुसलमानों के प्यारे हैं हुसैन,चर्खे नौए बशर के तारे हैं हुसैन,

    12.4K reads
  4. मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित - जोश मलीहाबादी

    मोजिद ओ मुफक्किर कर दिया तू ने यह साबित, ऐ दीलावर आदमीज़िन्दगी क्या , मौत से लेता है टक्कर आदमी

    12.4K reads
  5. सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया - जोश मलीहाबादी

    सोज़े-ग़म देके उसने ये इरशाद किया ।जा तुझे कश्मकश-ए-दहर से आज़ाद किया ।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like