दिल को दुनिया का है सफ़र दर-पेश - जॉन एलिया

जॉन एलियाजॉन एलिया14 Sept 1931 – 8 Sept 2004

3 min read · 12.4K reads

दिल को दुनिया का है सफ़र दर-पेश
और चारों तरफ़ है घर दर-पेश

है ये आलम अजीब और यहाँ
माजरा है अजीब-तर दर-पेश

दो जहाँ से गुज़र गया फिर भी
मैं रहा ख़ुद को उम्र भर दर-पेश

अब मैं कू-ए-अबस शिताब चलूँ
कई इक काम हैं उधर दर-पेश

उस के दीदार की उम्मीद कहाँ
जब के है दीद को नज़र दर-पेश

अब मेरी जान बच गई यानी
एक क़ातिल की है सिपर दर-पेश

किस तरह कूच पर कमर बाँधूँ
एक रह-ज़न की है कमर दर-पेश

ख़लवत-ए-नाज़ और आईना
ख़ुद-निगर को है ख़ुद-निगर दर-पेश
जॉन एलिया
About the poet

जॉन एलिया

View profile & all 60 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like