पहाड़ को जानना - जितेन्द्र श्रीवास्तव

जितेन्द्र श्रीवास्तवजितेन्द्र श्रीवास्तव8 Apr 1974

1 min read · 12.4K reads

सूर्य उदित
पहाड़ मुदित
सूर्य अस्त
पहाड़ मस्त

हो सकता है कुछ लोगों के लिए
यह सच हो
दूध के रंग जितना
पर इसे पूरा-पूरा सच मान लेना पहाड़ का
बहुत कम जानना है
पहाड़ को ।
जितेन्द्र श्रीवास्तव
About the poet

जितेन्द्र श्रीवास्तव

पिछली सदी के आखिरी दशक में एक धमक की तरह काव्य-परिदृश्य पर उपस्थित हुए कवि जितेन्द्र श्रीवास्तव आज नयी सदी की कविता के सर्वाधिक प्रशंसित और अनिवार्य कवि हैं। बाजारू प्रलोभनों से बचाकर हिंदी कविता को विश्वसनीय बनाए रखने के प्रति सर्जनात्मक सजगता जितेन्द्र को अ…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like