धूप - जितेन्द्र श्रीवास्तव

जितेन्द्र श्रीवास्तवजितेन्द्र श्रीवास्तव8 Apr 1974

2 min read · 12.4K reads

धूप क़िताबों के ऊपर है
या
भीतर कहीं उसमें
कहना
मुश्किल है इस समय

इस समय मुश्किल है
कहना
कि क़िताबें नहा रही हैं धूप में
या धूप क़िताबों में

पर यह देखना और महसूसना
नहीं मुश्किल
कि मुस्कुरा रही हैं क़िताबें
धूप की तरह
और धूप गरमा रही है क़िताबों की तरह ।
जितेन्द्र श्रीवास्तव
About the poet

जितेन्द्र श्रीवास्तव

पिछली सदी के आखिरी दशक में एक धमक की तरह काव्य-परिदृश्य पर उपस्थित हुए कवि जितेन्द्र श्रीवास्तव आज नयी सदी की कविता के सर्वाधिक प्रशंसित और अनिवार्य कवि हैं। बाजारू प्रलोभनों से बचाकर हिंदी कविता को विश्वसनीय बनाए रखने के प्रति सर्जनात्मक सजगता जितेन्द्र को अ…

View profile & all 18 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like