वक़्त को मोड़ें - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

6 min read · 12.4K reads

आओ, हम भी ख़ाली-ख़ाली ख़ुश हो लें ।
पलकें बन्द करें, सपनों के संग हो लें ।

अन्धेरी रातों की बातें नहीं करें,
सुबह के लिए लम्बी-लम्बी साँस भरें,
मेहनत के बल पर जितना भी जिएँ, मरें,
औरों से क्या, अपने से भी नहीं डरें,
अपने-अपने सुख-दुख पर हँस लें, रो लें।

इनसानों को एक-एक कर जोड़ें हम,
बुरे वक़्त में सँग-साथ ना छोड़ें हम,
मुट्ठी तानें, उठें, वक़्त को मोड़ें हम,
हथकड़ियाँ, बेड़ियाँ तड़ातड़ तोड़ें हम,
सब-के-सब कारागारों के पट खोलें।

नर्म-नर्म पत्तियाँ फूल से बतियाएँ,
भौरे और तितलियाँ भी नाचें, गाएँ,
धरती-अम्बर, दसो दिशाएँ इतराएँ,
अन्तरिक्ष का इन्द्रधनुष मन खिल जाए,
आसमान को छुएँ, हवा के सँग डोलें।

ढलें नहीं दिन, मौसम की दुश्वारी में,
प्राण खिलें इनसानों की फुलवारी में
माँ महके केशर की क्यारी-क्यारी में,
पँचम सुर हो बच्चों की किलकारी में,
पूरब के होठों को शबनम से धोलें ।

आँसू कोई बहे न बन्द लिफ़ाफ़ों में,
शब्द कोई दुख सहे न बन्द लिफ़ाफ़ों में,
ख़ुद से ख़ुद को कहे न बन्द लिफ़ाफ़ों में,
चिट्ठी कोई रहे न बन्द लिफ़ाफ़ों में,
अक्षर-अक्षर बून्द-बून्द अमृत घोलें।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.3K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी