सपने में तिरबेनी काका पैसा-पैसा चिल्लाते हैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

5 min read · 12.4K reads

सपने में तिरबेनी काका पैसा-पैसा चिल्लाते हैं

आँय-बाँय अब कोउ नाय है,
दाएँ-बाएँ सब साँय-साँय है
नेहरू जी की चाँय-चाँय है
गाँधी जी की काँय-काँय है
झूमा-झटकी झाँय-झाँय है
मची चुनावी ठाँय-ठाँय है

चोर-चपाटी, गुण्डा-सुण्डा अब तो जन-गण-मन गाते हैं
सपने में तिरबेनी काका पैसा-पैसा चिल्लाते हैं.....।

कूकर के दो आगे कूकर
कूकर के दो पीछे कूकर
आगे कूकर, पीछे कूकर
जनता पूछे — कितने कूकर
लोकतन्त्र कुकराता जाए
दुरदुर दुम दुबकाता जाए

दिल्ली की बिल्ली के दम पर शोहदे मालपुआ खाते हैं
सपने में तिरबेनी काका पैसा-पैसा चिल्लाते हैं....।

बिना मौत अभिमन्यु मर रहे
पँचाली बेजार रो रही,
छँटे-छँटाए बेशर्मों की
हैं राते गुलज़ार हो रहीं,
गान्धारी धृतराष्ट्र के लिए
दुर्योधन की नब्ज़ टो रही,

कौरव हथियारों की धुन पर जँगल में मँगल गाते हैं,
सपने में तिरबेनी काका पैसा-पैसा चिल्लाते हैं.....।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like