जग के सब दुखियारे रस्ते मेरे हैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

5 min read · 12.4K reads

जन-गण-मन के सारे रस्ते मेरे हैं।
जग के सब दुखियारे रस्ते मेरे हैं।

मैं समस्त सुबहों-शामों में शामिल हूँ,
मैं जन-मन के सँग्रामों में शामिल हूँ,
मैं तरु की पत्ती-पत्ती पर चहक रहा,
मैं रोटी की लौ में निश-दिन लहक रहा,
मैं जन के रँग में, मन की रँगोली में,
मैं बच्चे-बच्चे की मीठी बोली में,
आँखों के ये तारे रस्ते मेरे हैं।

इतने सृजन किए हैं जिनके हाथों ने,
इतने सुमन दिए हैं जिनके हाथों ने,
इतना ताप पिया है जिनके जीवन ने,
अपने आप जिया है जिनके जीवन ने,
जिनके आजू-बाजू पर्वत चलते हैं,
जिनकी चालों पर भूचाल मचलते हैं,
इनके प्यारे-प्यारे रस्ते मेरे हैं।

मैं इन रस्तों का मतवाला राही हूँ,
इन रस्तों का हिम्मत वाला राही हूँ,
युगों-युगों से थिरक रहा हूं यहाँ-वहाँ,
इन रस्तों के राहीजन हैं जहाँ-जहाँ,
मैं हूँ इनके शब्द-शब्द में महक रहा,
मैं इनकी मशाल में कब से धधक रहा,
ये सारे उजियारे रस्ते मेरे हैं।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी