घाव हरे कोई सहला गया - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

4 min read · 12.4K reads

आज सुबह
आया था, रहा शाम तक,
वह भी
चला गया एक दिवस और।

टुकर-टुकर
ताकता रहा क्षितिज,
सूरज
फिर
छला गया
एक दिवस और ।

आँगन-आँगन
कितना रोशन था,
ख़शियाँ थीं
आसमान तक,
छमक-छमक
नाचती हवाएँ थीं
पूरब से
पश्चिम की तान तक,
मुआ वक़्त
कल-परसो की तरह
उम्मीदें
सारी झुठला गया
एक
दिवस और

देखा
दिनभर चारो ओर
राहों पर
कितनी रफ़्तार थी,
मंज़िल की
ओर चली जा रही
भीड़
सब जगह अपरम्पार थी,
गोधूली के
ग़ायब होते ही
क्षणभँगुर
मधुर
सिलसिला
गया
एक दिवस और।

आओ,
सपने
बुन लें आँख-आँख,
गिन लें
पल रात-रात भर,
वैसे ही
हो लें हम हू-ब-हू,
थे जो,
कल रात-रात भर,
घाव
हरे कोई सहला गया
एक दिवस और।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like