चिर्रा चिर्री चीं-चीं-चीं - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

4 min read · 12.4K reads

छप्पर-छप्पर लगे सुलगने, आगबबूला दोपहरी।
लपटी-कपटी राजपाट के मौसम-सी अन्धी-बहरी।

भोरहरे तक चिरई-चुनमुन चिर्रा-चिर्री, चीं-चीं-चीं...
याकि चुनाव चिन-चिन चटके गुर्रा-गुर्री, हीं-हीं-हीं...
साँसें लगीं खींचने फिर से कनबतियाँ गहरी-गहरी।

पत्ता-पत्ता तपे, छाँव के भी तलवे छाले-छाले,
कौन पसीना पोंछे, मन किससे सारा दुख कह डाले,
टस-से-मस का नाम न ले जो विपदा चौखट पर ठहरी।
 
थके-थके सीवान, मूर्च्छित फ़सलों का दाना-दाना,
उकड़ूँ-उकड़ूँ खेत, मेढ़ तक खलिहानों को दें ताना,
ताने पड़े मसहरी अपनी मच्छर-मच्छर सब शहरी।

जाड़ा सूरज-सूरज उनकी, बर्फ़-बर्फ़ गर्मियाँ रहें,
अपनी चादर चिन्दी-चिन्दी, इँहा रहें या उहाँ रहें,
भाँग पिलाकर लोकतन्त्र को टुन्न हुए बम-बम लहरी।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी