पीड़ा घर - जयप्रकाश कर्दम

जयप्रकाश कर्दमजयप्रकाश कर्दम

9 min read · 12.4K reads

दर-दर ढूंढा पग-पग खोजा
देवालय से मदिरालय तक
वन, उपवन और नदियां-नाले
धरती से शिखर हिमालय तक
गली-गली हर कूंचे में
सुख ही था सुख ढूंढा सबने
नित करी कामना है सुख की
सुख ही के नित देखे सपने
पर हाय बना निष्ठुर कितना
सबको भरमाता रहता है
छलना सा मिलकर पल भर को
किस ओर कहीं खो जाता है
सुख को ढूंढा दु:ख को पाया
सुख छलना हाथ नहीं आया
माना जीवन का ध्येय जिसे
निकला वह सुख जीवन माया
सुख सपना है दु:ख अपना है
जीवन का घोर विरोधी सुख
दु:ख जीवन की संरचना है
सुख मिथ्या है दु:ख सत्य नित्य
दु:ख है जीवन का सूत्रधार
मन का आंचल सुख स्वागत में
पसराया फिर भी बार-बार
खो चुका ऊर्जा सब संचित
केवल सुख की अभिलाषा में
सुख को नहीं पाया आसपास
डूबा घनघोर निराशा में
सुख शक्तिहीन दु:ख शक्तिपुंज
सुख गतिहीन दु:ख गति गुंज
बुलवाए झूठ सिखाए छल
सब कुछ सुख नित करवाता है
सबने फटकारा, दुत्कारा
धिक्कारा और अस्वीकारा
फिर भी गाकर शांति गीत
दु:ख नीति धर्म अपनाता है
जितने रस्ते सब अनजाने
जितने चेहरे अनपहचाने
दु:ख का रिस्ता सबसे बढकर
बाकी रिस्ते सब बेगाने
अपनेपन का अहसास लिए
अपनेपन का विश्वास लिए
यह सम्बल दीन-दलितों का
वंचित के मन की आस लिए
सबका साथी सबका भ्राता
जन-जीवन से इसका नाता
ऊंचे-नीचे का भेद नहीं
सम-भाव सभी को अपनाता
दर्द कहो तुम या पीड़ा
समझो न मगर इसको क्रीड़ा
मानव को समझे दु:ख मानव
मानव को न समझे कीड़ा
जीवन के हर एक ठोर
पीड़ा का पाया संग-साथ
हर कष्ट, आपदा, संकट में
पीड़ा ने थामा सदां हाथ
पीड़ा ही मेरा मीत बनी
पीड़ा ही मेरा गीत बनी
पीड़ा के सागर में डूबा
पीड़ा मेरा संगीत बनी
पीड़ा ही मेरा गान बनी
पीड़ा ही मेरा मान बनी
पीड़ा है बनी जुबान मेरी
पीड़ा मेरी पहचान बनी
पीड़ित मानव का उच्छवास
मानवता का समवेत स्वर
मेरा अंतर पीड़ा का घर।
जयप्रकाश कर्दम
About the poet

जयप्रकाश कर्दम

View profile & all 53 Poems / Stories

More from जयप्रकाश कर्दम

  1. गूँगा नहीं था मैं - जयप्रकाश कर्दम

    हिन्दी पटटी में दलित साहित्य को सामने लाने, उसको स्थापित करने और परंपरागत हिन्दी साहित्य के समांतर दलित साहित्य के बुनियादी सरोकारों को उजागर करने में जिन दलित साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है उन दलित साहित्यकारों में डा. जयप्रकाश कर्दम एक जाना-पहचाना नाम है। वह दलित साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं और अपने व्यक्तित्व, सृजनकर्म के बूते अपने समकालीनों में काफी चर्चित और समादृत हैं। डा. जय प्रकाश कर्दम एक बहुआयामी प्रतिभावाले साहित्यकार और चिंतक हैं। कविता, कहानी और उपन्यास लिखने के अलावा दलित समाज की वस्तुगत सच्चाइयों को सामने लानेवाली अनेक निबंध व शोध पुस्तकों की रचना व संपादन भी उन्होंने किया है। उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है- उनके संपादन में प्रतिवर्ष निकलने वाली दलित साहित्य वार्षिकी। उनके अथक प्रयासों के चलते दलित साहित्य वार्षिकी, दलित साहित्य में दलित सोच और सृजन का एक बुनियादी आधार बन गई है।तिनका-तिनका आग डा. जय प्रकाश कर्दम का दूसरा कविता संग्रह है। काफी लंबे अंतराल के बाद उनका यह दूसरा कविता संग्रह प्रकाशित हुआ है। अपने पहले कविता संग्रह गूंगा नहीं था मैं के साथ उन्होंने दलित कविता के क्षेत्र में पदार्पण किया था।

    12.4K reads
  2. तिनका तिनका आग - जयप्रकाश कर्दम

  3. बस्तियों से बाहर - जयप्रकाश कर्दम

    12.3K reads
  4. राहुल - जयप्रकाश कर्दम

  5. आदमी और कविता - जयप्रकाश कर्दम

    क्यों नहीं चलते साथ-साथआदमी और कविता जहां कविता है वहां आदमी नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like