आज का रैदास - जयप्रकाश कर्दम

जयप्रकाश कर्दमजयप्रकाश कर्दम

10 min read · 12.4K reads

शहर में कॉलोनी
कॉलोनी में पार्क
पार्क के कोने पर
सड़क के किनारे
जूती गाँठता रैदास
पास में बैठा उसका
आठ बरस का बेटा पूसन
फटे-पुराने कपड़ों में लिपटा
अपने कुल का भूषण
चाहता है वह ख़ूब पढ़ना और
पढ़-लिखकर आगे बढ़ना
लेकिन लील रही है उसे
दारिद्रय और दीनता
घर करती जा रही है
उसके अन्दर हीनता
यूँ उसका नाम
सरकारी स्कूल में दर्ज है
लेकिन ग़रीब रैदास के लिए
वहाँ का भी बड़ा ख़र्च है, इसलिए
कभी किताब, कभी कॉपी और
कभी कपड़ों के अभाव में
नहीं जा पाता है पूसन प्रायः स्कूल
और आ बैठता है अपने पिता के पास
टाट की छाँव में
वहीँ पर आकर रुकती हैं
कई पब्लिक स्कूलों की बसें, और
उनमें से उतरते हैं
रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे-धजे
कन्धों पर बैग और
हाथों में वाटर बॉटल लटकाए
कॉलोनी के सम्भ्रान्त लोगों के बच्चे
जीवन की सच्चाइयों से अनभिज्ञ पूसन
मायूसी और दीनता से
अँग्रेज़ी में गिटर-पिटर करते
इन बच्चों को देखता है
और अपने बाप से पूछता है—
पिताजी! क्यों नहीं बनाते तुम भी
मेरे लिए... इनके जैसे कपड़े
क्यों नहीं भेजते मुझे भी
इन ही जैसे स्कूल?
सुनकर चुप रह जाता है रैदास
लेकिन हिल जाती है उसके मस्तिष्क की चूल,
छलनी कर देते हैं कलेजे को—
लाचारी और बेबसी के शूल।

उसकी आँखों में
भर आता है पानी, और
चुप्पी कहती है—
अभाव और उत्पीड़न की कहानी!
उसके अन्तर में उठती है
एक टीस, और
विकल कर देती है वेदना
और विक्षिप्त होने लगती है
उसकी सारी चेतना
किंकर्तव्यविमूढ़-सा वह
कभी हँसते-खिलखिलाते और
क़ीमती कपड़ों में चमचमाते
इन सामन्ती बच्चों को
और कभी अपने पास बैठे
चमड़े के टुकड़े
पॉलिश की डिबिया और
ब्रुशों को
उलटते-पलटते अपने
नंगे-अधनंगे बेटे को देखता है
विवशता से व्याकुल हो
अपने मन को मसोसता है
अपनी भूख और बेबसी को
कोसता है, और
ईर्ष्या, ग्लानि और क्षोभ से भरकर
व्यस्था के जूते में
आक्रोश की कील
ठोक देता है!
जयप्रकाश कर्दम
About the poet

जयप्रकाश कर्दम

View profile & all 53 Poems / Stories

More from जयप्रकाश कर्दम

  1. गूँगा नहीं था मैं - जयप्रकाश कर्दम

    हिन्दी पटटी में दलित साहित्य को सामने लाने, उसको स्थापित करने और परंपरागत हिन्दी साहित्य के समांतर दलित साहित्य के बुनियादी सरोकारों को उजागर करने में जिन दलित साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है उन दलित साहित्यकारों में डा. जयप्रकाश कर्दम एक जाना-पहचाना नाम है। वह दलित साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं और अपने व्यक्तित्व, सृजनकर्म के बूते अपने समकालीनों में काफी चर्चित और समादृत हैं। डा. जय प्रकाश कर्दम एक बहुआयामी प्रतिभावाले साहित्यकार और चिंतक हैं। कविता, कहानी और उपन्यास लिखने के अलावा दलित समाज की वस्तुगत सच्चाइयों को सामने लानेवाली अनेक निबंध व शोध पुस्तकों की रचना व संपादन भी उन्होंने किया है। उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है- उनके संपादन में प्रतिवर्ष निकलने वाली दलित साहित्य वार्षिकी। उनके अथक प्रयासों के चलते दलित साहित्य वार्षिकी, दलित साहित्य में दलित सोच और सृजन का एक बुनियादी आधार बन गई है।तिनका-तिनका आग डा. जय प्रकाश कर्दम का दूसरा कविता संग्रह है। काफी लंबे अंतराल के बाद उनका यह दूसरा कविता संग्रह प्रकाशित हुआ है। अपने पहले कविता संग्रह गूंगा नहीं था मैं के साथ उन्होंने दलित कविता के क्षेत्र में पदार्पण किया था।

    12.4K reads
  2. तिनका तिनका आग - जयप्रकाश कर्दम

  3. बस्तियों से बाहर - जयप्रकाश कर्दम

    12.3K reads
  4. राहुल - जयप्रकाश कर्दम

  5. आदमी और कविता - जयप्रकाश कर्दम

    क्यों नहीं चलते साथ-साथआदमी और कविता जहां कविता है वहां आदमी नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like