कौन उसे रो लेता था - जयंत परमार

जयंत परमारजयंत परमार11 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

कौन उसे रो लेता था
मेरा दुख तो तन्हा था

शाम ढली तो तन्हा पेड़
किसको सदाएँ देता था

हाथ हिलाती थी खिड़की
शाम का आख़िरी तारा था

काँपते बर्गों गुल की तरह
हाल हमारे दिल का था

काग़ज़ पर खिड़की खींची
जिसमें तेरा चेहरा था।
जयंत परमार
About the poet

जयंत परमार

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी