यह सब कैसे हो जाता है ? - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads


यह सब कैसे हो जाता है ?
यह सब कैसे
हो जाता है  ?
सिर्फ़ तुम्हारे होने भर से |

हम अच्छी
कविता लिखते हैं ,
दरपन में
सुन्दर दिखते हैं ,
मौसम अपना
राग बदलकर
गाता है अनछुए अधर से |

हरी गाछ पर
चिड़िया गाती ,
धूप -मखमली
घास सजाती ,
अनगिन रंग
खुशबुओं से भर
महक रहे हैं फूल इतर से |

रिश्ते -नाते
उत्सव -न्योते ,
तुमसे मघई -
पान -सरौते ,
पायल ,बिछिया
पाँव महावर
लटक रही करधनी कमर से |

हल्दी -अक्षत
खुली कलाई ,
पर्वत -झील
नदी ,अमराई ,
हम घंटों
बतियाते रहते
खुद से ,तुमसे और लहर से |

शोख हवाएं
वंशी -मादल ,
तुम घर -आंगन
बजती सांकल ,
खुल जाते हैं
राज दिलों के
आनाकानी, अगर -मगर से |


मेघदूत की
विरह वेदना ,
कालिदास की
सघन चेतना ,
एक उर्वशी
कुछ कहती है
सपनों में आकर दिनकर से |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like