तब साथी मंगल पर जाओ - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

3 min read · 12.4K reads

धरती की
उलझन सुलझाओ ।
तब साथी
मंगल पर जाओ ।

दमघोंटू
शहरों से ऊबे,
गाँव अँधेरे में
सब डूबे,
सारंगी लेकर
जोगी-सा
रोशनियों के
गीत सुनाओ ।

जाति-धरम
रिश्तों के झगड़े,
पत्थर रोज़
बिवाई रगड़े,
बाजों के
नाख़ून काटकर
चिड़ियों को
आकाश दिखाओ ।

नीली, लाल
बत्तियाँ छोड़ो,
सिंहासन से
जन को जोड़ो,
गागर में
सागर भरने में
मत अपना
ईमान गिराओ ।

मंगल पर
मत करो अमंगल,
वहाँ नहीं
यमुना, गंगाजल,
विश्व विजय
करने से पहले
ख़ुद को
तुम इन्सान बनाओ ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like