बहुत दिनों से इस मौसम को - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

बहुत दिनों से
इस मौसम को
बदल रहे हैं लोग ।
अलग-अलग
खेमों में बँटकर
निकल रहे हैं लोग ।

हम दुनिया को
बदल रहे पर
ख़ुद को नहीं बदलते,
अन्धे की
लाठी लेकर के
चौरस्तों पर चलते,
बिना आग के
अदहन जैसे
उबल रहे हैं लोग ।

धूप, कुहासा,
ओले, पत्थर
सब जैसे के तैसे,
दुनिया पहुँची
अन्तरिक्ष में
हम आदिम युग जैसे,
नासमझी में
जुगनू लेकर
उछल रहे हैं लोग ।

गाँव सभा की
दूध, मलाई
परधानों के हिस्से,
भोले भूखे
बच्चे सोते
सुन परियों के क़िस्से,
ईर्ष्याओं की
नम काई पर
फिसल रहे हैं लोग ।

हिंसा, दंगे
राहजनी में
उलझी है आबादी,
कितनी क़समें
कितने वादे
सुधर न पाई खादी,
नागफ़नी वाली
सड़कों पर
टहल रहे हैं लोग ।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like