नदी और उत्सव - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

मिट्टी
नदी के कछार की
लाया है वह....
अपनी औरत जैसी
फूस की एक आकृति बंधेगा
और उस पर ममता का विलक्षण रूप
चढ़ाएगा
कछार की मिट्टी
प्रकाश पुंज बनेगी...
उत्सव का केंद्र
और चार दिनों बाद
फिर होगी
नदी के हवाले
यूँ ही हर बार
हर उत्सव पर
उसी नदी से
वही मिट्टी निकाल
अनुष्ठान के अनुकूल
एक आस्था की आकृति बनाएगा
फिर
धूमधाम के उपरांत
उसे तिरोहित कर देगा
उसी नदी की धारा में
जैसे यह नदी नहीं
हमारी रीतियों का पिटारा हो....
(बुरा लगा ? चलो ऐसा कह लें-)
हमारे विश्वासों की सूत्रधारिणी हो....
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like