मेरी धूप - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

वह धूप
भोर में
उतरती है
धीमे से
उसके पैरों में
चाँदी की पाजेब
छनकती जाती है
हर ओर
उसकी चाल के साथ
मेरी कायनात चलती है
छम-छम
वह धूप हँसती है
जब पुचकारूं उसे
और जब गले लगा लूं
तो चीख पड़ती है
ख़ुशी के मारे
कभी वह धूप
जवान होगी
तो मेरी पीठ जलाएगी
उसे किसी और के आँगन में रख आना होगा
फिर वह धूप
दिनभर आँगन बुहारते
नए सूरज बोते
उस किसी और के आँगन में ढल जाएगी
मैं देखूंगा
यूँ ढलते उसे
अपनी मुंडेर पर
आस की कोहनी टिकाये
नम आँखों से
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायनवजातकअनागत दिन की गिनती करके पृथिवी के विशाल वक्ष मेंआगंतुक नवजातक का— बीरेन बरकटकी