जुड़ाव - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

6 min read · 12.4K reads

१

मैं तुम्हारे हाथ में
अपना हाथ रख देखती हूँ
हम दोनों का परस्पर जुड़ाव
उँगलियों के पोरों से लेकर
आत्मा की जड़ों
तक किस कदर रचा बसा है
तभी तुम बेफिक्री से कह उठते हो
आज मौसम कितना खराब है
कितनी गर्मी है आज
और मेरी उँगलियों के कोंपल
झुलस जाते हैं एकाएक
 
 
२

मुझे बहुत क्लीशे लगता है कई बार
तुम्हारे लिए व्रत उपवास करना
चाँद की राह तकना
या धागा बाँधना
किसी दरख़्त के चारों ओर
लेकिन फिर भी
मैं किये बिना नहीं रह पाती ये सब
तुम्हारे लिए दुआएँ मांगने का
कोई मौका
मैं चूकना नहीं चाहती कभी
तुम्हारे ही कारण
मेरे और मेरे ईश्वर के बीच
दुआओं का रिश्ता कायम है
 
 
३

कभी कभी सोचती हूँ
कि तुम जो ये हमेशा
मेरी बातों का एक भौतिक लक्ष्य
मेरे शब्दों की एक नश्वर देह
खोजने लगते हो
उस से मेरे कहे का अर्थ
किस कदर
बदल जाता होगा
क्योंकि
मेरी बातों की कोई देह तो दूर
इनका तो कई बार
कोई रंग तक नहीं होता
होती है तो केवल एक खुशबू
जिसे तुम चाह कर भी
मुट्ठी में कैद नहीं कर सकते
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाCouplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी