इतिहास - जया पाठक श्रीनिवासन

जया पाठक श्रीनिवासनजया पाठक श्रीनिवासन14 Sept 1977

3 min read · 12.4K reads

मैं बिना हिले डुले
बिना सर घुमाए
देखता हूँ वह सब
जितना दिख जाता है
खुद ब खुद
आसानी से
जितना दिखाना चाहता है वह
जो समक्ष खड़ा रह जाता है
युद्ध के बाद!

वही फिर
भर देता है
मेरे मुंह में
कानो में
आँखों के आगे
चमकीले हीरे मोती
और पकड़ा देता है हाथों में
कलम
फिर जो कुछ वह कहता है
मैं लिखता जाता हूँ
सब लिख लेने के उपरांत
सामने देखता हूँ-
मेरे आगे वह राम बना बैठा होता है
और
चरणों में होता है
पराजित, मृतप्राय रावण!
जया पाठक श्रीनिवासन
About the poet

जया पाठक श्रीनिवासन

View profile & all 44 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like