मिरा बनना-सँवरना अपनी जा है

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

मिरा बनना-सँवरना अपनी जा है

तिरा दुख तो वगर्ना अपनी जा है

बहुत बर्दाश्त है दीवार-ओ-दर की

कहाँ उस घर में वर्ना अपनी जा है

मैं मिस्ल-ए-संग-ए-कोहसार-ए-गराँ हूँ

मिरे अंदर का झरना अपनी जा है

बजा है चादर-ए-शब की दमक भी

सितारों का बिखरना अपनी जा है

ये दरिया अपनी रौ में बह रहा है

किसी का जीना-मरना अपनी जा है

गुज़रगाह-ए-ज़माना भी है लेकिन

तिरा दिल से गुज़रना अपनी जा है

हसीं वा'दे किए थे उस ने 'जानाँ'

उन्हें ईफ़ा न करना अपनी जा है

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी