दुनिया को जब पहचानी तो काँप गई

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

दुनिया को जब पहचानी तो काँप गई

सर से जब गुज़रा पानी तो काँप गई

पास रहा तो क़ुर्बत का एहसास न था

उस ने जाने की ठानी तो काँप गई

घर से बाहर जाँ-लेवा सन्नाटा था

देखी शहर की वीरानी तो काँप गई

फूलों के मल्बूस में कैसा लगता था

देखी पेड़ की उर्यानी तो काँप गई

हिज्र की शब ने 'जानाँ' क्या तहरीर किया

देखी अपनी पेशानी तो काँप गई

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like