दिल की एक इक कनी बिछाती हूँ

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

दिल की एक इक कनी बिछाती हूँ

रात-भर रौशनी बिछाती हूँ

शायद आज आए वो मुझे मिलने

सहन में चाँदनी बिछाती हूँ

देखिए डूबता हुआ सूरज

बैठिए ओढ़नी बिछाती हूँ

ओढ़ लेती हूँ हिज्र बिस्तर पर

अपनी ख़स्ता-तनी बिछाती हूँ

ख़ुद तो रहती हूँ धूप में 'जानाँ'

उस पे छाँव घनी बिछाती हूँ

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like