और महक थी जो उस बाग़ की घास में थी

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

और महक थी जो उस बाग़ की घास में थी

उस के पाँव की ख़ुश्बू भी उस बास में थी

तुझ बारिश ने तन फूलों से भर डाला

ख़ाली शाख़ थी और इस रुत की आस में थी

तू ने आस दिलाई मुझ को जीने की

मैं तो साँसें लेती मिट्टी यास में थी

याद तो कर वो लम्हे वो रातें वो दिन

मैं भी तेरे साथ उसी बन-बास में थी

हर पल तेरे साथ थी मैं कब दूर रही

मैं ख़ुश्बू थी और तिरे एहसास में थी

बारिश थी शब-भर और भीग रही थी मैं

'जानाँ' कैसी शिद्दत मेरी प्यास में थी

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like