आँख टिकती न थी चेहरे पे हसीन ऐसा था

जानाँ मलिकजानाँ मलिक

1 min read · 12.4K reads

आँख टिकती न थी चेहरे पे हसीन ऐसा था

दिल की दुनिया में कोई जल्वा-नशीन ऐसा था

दस्तरस में थी मगर पा न सका वो मुझ को

दिल में इक उम्र से वो शख़्स मकीन ऐसा था

अहद-ओ-पैमाँ से मुकरने का सलीक़ा था उसे

देता रहता था दलीलें वो ज़हीन ऐसा था

अब तो बंजर हुआ वीराँ हुआ बर्बाद हुआ

ख़ित्ता-ए-दिल कभी शादाब-ज़मीन ऐसा था

मुझ को जागीर समझता था वो अपनी जानाँ

मैं उसी की हूँ उसे मुझ पे यक़ीन ऐसा था

जानाँ मलिक
About the poet

जानाँ मलिक

View profile & all 34 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like