नजात - जमीलुर्रहमान

जमीलुर्रहमानजमीलुर्रहमान

6 min read · 12.4K reads

दुखते हुए सीनों की ख़ुशबू के हाथों में
उन जलते ख़्वाबों के लहराते कोड़े हैं
जिन्हें वो इक गहनाए चाँद की नंगी कमर पे बरसाती रहती है
तीरगी बढ़ती जाती है
और हमारा चाँद अभी तक ऐसी कोहना-सला हवेली का क़ैदी है
जिसे हवा और बादल ने तामीर किया है
जिस की गीली दीवारों पर मंढी हुई बेलों में
ऐसी खोपड़ियाँ खिलती हैं
जिन की आँखों के ख़ाली हल्कों में माज़ी हाल और मुस्तक़बिल के
गड-मड रंगों के बे-नूर धुँधलके के जमे हुए हैं
तुम ही बताओ जब शाख़ों से
फ़ाख़ती नीले फूलों की बजाए
खोपड़ियाँ फूटें
सुब्ह-ए-बहार का सूरज उन से आँख मिला कर कैसे ज़िंदा रह सकता है
इसीलिए तो इस वीरान हवेली के आँगन में ख़जाँ के नग़्मे
ज़िंदा इंसानों के नौहे बन कर गूँजते हैं
नम-आलूद फ़ज़ा के नादीदा सीने पर
सब्र की सिल की तरह रूक हुए बर्फ़ीले सूरज
शाम की उखड़ी हुई चौखट पर
अपने सर घुटनों में छुपा कर सोचते हैं
कभी तो सदियों की आवारगियों का बोझ उठाए कोई मुसाफ़िर
इस्म-ए-रिहाई को ज़ेर-ए-लब दोहराते हुए
इस बे-रंग हवेली के दरवाज़े पर
वो दस्तक देने आएगा
खुल कर बारिश बरसेगी और चाँद रिहा हो जाएगा
जमीलुर्रहमान
About the poet

जमीलुर्रहमान

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी