बाक़ी दाएरे ख़ाली हैं - जमीलुर्रहमान

जमीलुर्रहमानजमीलुर्रहमान

4 min read · 12.4K reads

रंगों और ख़ुशबुओं की तख़्लीक से पहले
मरने वाले लम्हे की नम आँखों से
आइंदा के ख़्वाबों की उर्यानी का दुख झाँक रहा था
ख़त-ए-शुऊर से आज अगर हम
उस लम्हे की सम्त कभी देखें तो रूह में जागती
गीली मिट्टी की आवाज़ सुनाई देती है

ये दुनिया तो मिटे हुए दाएरे की सूरत का अक्स है
जिस में सोचों आँखों और हर्फों के लाखों दाएरें लरज़ाँ हैं
चारों जानिब ख़ुशबुओं के आँगन में जलते हुए रंगों की लहरें
हवा की डोर से बंधी हुई ऐसी कठ-पुतलियाँ हैं
जो अपने जनम की साअत से इस पल तक
चुप की लय पर नाच रही हैं
जाने कब से उर्यां ख़्वाबों का पैराहन पहने
आते जाते लम्हों पर चिल्लाती हैं

देखो ग़ौर से देखो
ये उर्यानी मख़्फ़ी और ज़ाहिर में ज़िंदा राब्ते की ख़ातिर
अपनी अस्ल की जानिब झुकते इंसानों के
वस्ल-तलब-जज़्बों की तरह सवाली हैं
बाक़ी दाएरे ख़ाली हैं
जमीलुर्रहमान
About the poet

जमीलुर्रहमान

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी