कौन कहता है बढ़ा शौक़ इधर से पहले - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

5 min read · 12.4K reads

कौन कहता है बढ़ा शौक़ इधर से पहले
किस ने देखा था किसे तिरछी नज़र से पहले

मुतमइन हो ले ज़रा अहल-ए-नज़र से पहले
पर्दे आँखों के उठा पर्दा-ए-दर से पहले

अभी तालीम-ए-वफ़ा यानी जफ़ा का नहीं वक़्त
तर्बियत-ए-शौक़ की हो लुत्फ़-ए-नज़र से पहले

हाँ मोहब्बत में मज़ा है मुझे इंकार नहीं
मगर ऐ ज़ौक़-ए-ख़लिश दर्द-ए-जिगर से पहले

सालिक-ए-राह-ए-वफ़ा है दिल-ए-आशुफ़्ता-मिज़ाज
मुज़हदा-ए-गुम-रही-ए-शौक़-ए-सफ़र से पहले

जुरअत-ए-अर्ज़-ए-तमन्ना पे ख़फ़ा हो लेना
मुस्कुराओ तो ज़रा नीची नज़र से पहले

मौसम-ए-कैफ़ में बे-कैफ़ी-ए-जज़्बात न पूछ
दिल-ए-बुलबुल है फ़सुर्दा गुल-ए-तर से पहले

जुम्बिश-ए-मुज़्तरिब-ए-पर्दा-ए-इस्मत की क़सम
जलवे बे-ताब हुए ज़ौक़-ए-नज़र से पहले

जिन से बद-नाम हुए इश्क़ के जज़्बात-ए-लतीफ़
वो इशारे थे इधर से के उधर से पहले

दो इरादों में जो हाएल थे हया के पर्दे
किस ने सरकाए इशारात-ए-नज़र से पहले

क्यूँ कोई पहलू-ए-जानाँ में जगह पाए जमील
आज हम बज़्म में पहुँचेंगे क़मर से पहले
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. औरत - जमील मज़हरी

    है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनियातुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

    12.4K reads
  4. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  5. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like