कब तक निबाहें ऐसे ग़लत आदमी से हम - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

3 min read · 12.4K reads

कब तक निबाहें ऐसे ग़लत आदमी से हम
दुनिया है ‘मज़हरी’ से ख़फ़ा ‘मज़हरी’ से हम

भागे ज़रूर अर्सा-ए-तंग-ए-ख़ुदी से हम
निकले मगर न दाएरा-ए-आगही से हम

इस ज़िंदगी ने आप से रक्खा है मुझ को दूर
किस तरह इंतिक़ाम न लें ज़िंदगी से हम

हर जामा-ए-सिफ़ात में क्यूँ कर न झोल हो
है ये के नापते हैं ख़ुदा को ख़ुदी से हम

तुलते हैं जिस तराज़ू में सीम ओ ज़र ओ गुहर
क्या ज़ुल्म है दिलों को भी तौलें उसी से हम

सैराबियाँ जमील को इतना न दे सकीं
जितना के फ़ैज़याब हुए तिश्नगी से हम
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. औरत - जमील मज़हरी

    है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनियातुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

    12.4K reads
  4. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  5. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like