हस्ती है जुदाई से उस की जब वस्ल हुआ - जमील मज़हरी

जमील मज़हरीजमील मज़हरी

4 min read · 12.4K reads

हस्ती है जुदाई से उस की जब वस्ल हुआ तो कुछ भी नहीं
दरिया में न था तो क़तरा था दरिया में मिला तो कुछ भी नहीं

इक शम्मा जली तो महफ़िल में हर सम्त उजाला फैल गया
क़ानून यही है फ़ितरत का परवाना जला तो कुछ भी नहीं

सैलाब में तिनके रक़्साँ थे मौजों से सफीने लरज़ाँ थे
इक दरिया था सौ तूफ़ान थे दरिया न रहा तो कुछ भी नहीं

असलियत थी या धोका था इक फ़ितना-ए-रंगीं बरपा था
सौ जलवे थे इक पर्दा था पर्दा न रहा तो कुछ भी नहीं

तूफ़ाँ भी था आँधी भी थी बाराँ भी था बिजली भी थी
आई जो घटा तो सब कुछ था बरसी जो घटा तो कुछ भी नहीं

फूलों से चमन आबाद भी थे दाम अपना लिए सय्याद भी थे
सब कुछ था जमील इस गुलशन में बदली जो हवा तो कुछ भी नहीं
जमील मज़हरी
About the poet

जमील मज़हरी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from जमील मज़हरी

  1. शायरी के नए दौर - जमील मज़हरी

    जमील मज़हरीसैयद काज़िमअली ‘जमील’ मज़हरीका जन्म बिहार प्रान्तीय ‘सारन’ ज़िलेके हसनपुरमें सितम्बर 1905 ई. में हुआ था। आपके दादा मौलाना मज़हर हुसैन उत्तरप्रदेशीय ग़ाज़ीपुर-निवासी थे। उनका विवाह हसनपुरमें हुआ था और वे वहीं बस गये थे। उन्हीं दादाकी स्मृति-स्वरूप ‘जमील’ अपने नाम के साथ ‘मज़हरी’ (मज़हर वंशीय) लिखते हैं। जमीलकी प्रारम्भिक शिक्षा घर पर ही हुई। 1915 ई. में मोतिहारी ज़िला-स्कूलमें प्रविष्ट हुए। 1920 ई. में कलकत्ते चले गये। वहींसे मैट्रिक पास किया। कलकत्ते से ही 1928 में बी.ए. और फ़ारसी एवं मुस्लिम इतिहासमें 1931 में एम.ए. किया।

    12.4K reads
  2. तोल अपने को तोल - जमील मज़हरी

    देख के कर्रोफ़र दौलत की तेरा जी ललचायसूँघ के मुश्की ज़ुल्फ़ों की बू नींद-सी तुझ को आए

    12.4K reads
  3. औरत - जमील मज़हरी

    है तेरे जल्वा-ए-रंगी[1] से उजाली दुनियातुझसे आबाद है शाइर की ख़याली दुनिया

    12.4K reads
  4. बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब - जमील मज़हरी

    बदल जाते हैं दिल-ए-हालात जब करवट बदलते हैंमोहब्बत के तसव्वुर भी नए साँचों में ढलते हैं

    12.4K reads
  5. ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर - जमील मज़हरी

    ग़ौर तो कीजे के ये सजदा रवा क्यूँ कर हुआउस ने जब कुछ हम से माँगा तो ख़ुदा क्यूँ कर हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like