रू-ब-रू आना छुपाना छोड़ दे

जमीला ख़ुदा बख़्शजमीला ख़ुदा बख़्श

1 min read · 12.4K reads

रू-ब-रू आना छुपाना छोड़ दे

लन-तरानी का सुनाना छोड़ दे

जल्वा-गर हो जा मिरे दिल में सनम

कू-ब-कू मुझ को फिराना छोड़ दे

अब तो मुश्त-ए-ख़ाक बाक़ी रह गई

शो'ला-ए-फुर्क़त जलाना छोड़ दे

रंज सहने की नहीं ताक़त मुझे

ग़ैर की महफ़िल में जाना छोड़ दे

मिस्ल-ए-बुत ख़ामोश हो जाऊँगा मैं

गर सलासिल ग़ुल मचाना छोड़ दे

ऐ सबा सर-गश्ता मैं कब तक रहूँ

मेरी मिट्टी का उड़ाना छोड़ दे

तार तार अब हो गए दामन मिरे

पंजा-ए-वहशत सुनाना छोड़ दे

रुख़ पे आ कर बे-अदब करते हैं बल

गेसुओं का सर छुड़ाना छोड़ दे

हूँ 'जमीला' की तरह मैं ग़म-ज़दा

ऐ फ़लक मेरा सताना छोड़ दे

जमीला ख़ुदा बख़्श
About the poet

जमीला ख़ुदा बख़्श

जन्म : कोलकाता, पश्चिम बंगाल निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories