संवाद

Jagdish GuptJagdish Gupt1 Jan 1924 – 16 May 2001

1 min read · 13.0K reads

लेखनी विश्राम करती रही
रोग-निरोग का क्रम तो
चलता ही रहता है
पर लेखनी क्यों थक गई ?

अब मैं मन-ही-मन
लेखनी सम्वाद करने लगा हूँ
बहुत कुछ ऐसा है
लेखनी भी नहीं कह पाती
और वह रेखाओं में उभर आता है
पर इधर रेखाएँ चुप रहीं ।

अन्तर्लीनता के क्षण
बहुत कठिनाई तुल्य हो गए
ये भी संयोग से ही मिलते हैं ।

अब इस संयोग का
सुख लूँ तो बुरा क्या होगा
अब तो लेखनी भी चुप है
उसकी ओर से अब
मुझे ही बोलना है ।

(जगदीश गुप्त की अन्तिम कविता)

Jagdish Gupt
About the poet

Jagdish Gupt

Jagdish Gupt (Hindi: डा. जगदीश गुप्त) (1924–2001) was a well-known poet of the Nayi kavita (नई कविता) generation, a period of Modernism in modern Indian Hindi poetry. He was chairman of the Department of Hindi at Allahabad University. Jagdish Gupta was born i…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like