तेरा ख़याल है दिल-ए-हैराँ लिए हुए - जगन्नाथ आज़ाद

जगन्नाथ आज़ादजगन्नाथ आज़ाद5 Sept 1918 – 24 Sept 2004

5 min read · 12.4K reads

तेरा ख़याल है दिल-ए-हैराँ लिए हुए
या ज़र्रा आफ़ताब का सामाँ लिए हुए

देखा उन्हें जो दीदा-ए-हैराँ लिए हुए
दिल रह गया जराहत-ए-पिनहाँ लिए हुए

मैं फिर हूँ इल्तिफ़ात-ए-गुरेज़ाँ का मुन्तज़िर
इक याद-ए-इल्तिफ़ात-ए-गुरेज़ाँ लिए हुए

मैं छेड़ने लगा हूँ फिर अपनी नई ग़ज़ल
आ जाओ फिर तबस्सुम-ए-पिनहाँ लिए हुए

क्या बे-बसी है ये के तेरे ग़म के साथ साथ
मैं अपने दिल में हूँ ग़म-ए-दौराँ लिए हुए

फ़ुर्क़त तेरी तो एक बहाना थी वरना दोस्त
दिल यूँ भी है मेरा ग़म-ए-पिनहाँ लिए हुए

अब क़ल्ब-ए-मुज़्तरिब में नहीं ताब-ए-र्द-ए-हिज्र
अब आ भी जाओ दर्द का दरमाँ लिए हुए

सिर्फ़ एक शर्त-ए-दीदा-ए-बीना है ऐ कलीम
ज़र्रे भी हैं तजल्ली-ए-पिनहाँ लिए हुए

मैं ने ग़ज़ल कही है जिगर की ज़मीन में
दिल है मेरा नदामत-ए-पिनहाँ लिए हुए

आज़ाद ज़ौक़-ए-दीद न हो ख़ाम तो यहाँ
हर आईना है जल्वा-ए-जाना लिए हुए
जगन्नाथ आज़ाद
About the poet

जगन्नाथ आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जगन्नाथ आज़ाद

  1. भारत के मुसलमां - जगन्नाथ आज़ाद

    इस दौर में तू क्यों है परेशां व हेरासांभारत का तू फ़रज़ंद है बेगाना नहीं है

    12.4K reads
  2. अहबाबे-पाकिस्तान के नाम - जगन्नाथ आज़ाद

    एक नया माहौल, इक ताज़ा समां पैदा करेंदोस्तो ! आओ मोहब्ब त की ज़बां पैदा करें

    12.4K reads
  3. आज़ाद हिन्द फ़ौज - जगन्नाथ आज़ाद

    पाइन्‍दाबाद हिन्‍द की अय फ़ौजे-ख़ुश़निहादवह दिन खु़दा करे कि बर आये तिरी मुराद

    12.4K reads
  4. सुभाषचन्द्र बोस और बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार पर - जगन्नाथ आज़ाद

    अय शहे-हिन्दोस्तां, अय लाल किले के मकींआसमां होने को है फिर इस वतन की सरज़मीं

    12.4K reads
  5. जो था दिल का दौर गया - जगन्नाथ आज़ाद

    जो था दिल का दौर गया मगर है नज़र में अब भी वो अंजुमनवो खयाल-ए-दोस्त चमन चमन, वो जमाल-ए-दोस्त बदन बदन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like