इक नज़र ही देखा था शौक़ ने शबाब उन का - जगन्नाथ आज़ाद

जगन्नाथ आज़ादजगन्नाथ आज़ाद5 Sept 1918 – 24 Sept 2004

3 min read · 12.4K reads

इक नज़र ही देखा था शौक़ ने शबाब उन का
दिन को याद है उन की रात को है ख़्वाब उन का

गिर गए निगाहों से फूल भी सितारे भी
मैं ने जब से देखा है आलम-ए-शबाब उन का

नासेहों ने शायद ये बात ही नहीं सोची
इक तरफ़ है दिल मेरा इक तरफ़ शबाब उन का

ऐ दिल उन के चेहरे तक किस तरह नज़र जाती
नूर उन के चेहरे का बन गया हिजाब उन का

अब कहूँ तो मैं किस से मेरे दिल पे क्या गुज़री
देख कर उन आँखों में दर्द-ए-इज़्तिराब उन का

हश्र के मक़ाबिल में हश्र ही सफ़-आरा है
इस तरफ़ जुनूँ मेरा उस तरफ़ शबाब उन का
जगन्नाथ आज़ाद
About the poet

जगन्नाथ आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जगन्नाथ आज़ाद

  1. भारत के मुसलमां - जगन्नाथ आज़ाद

    इस दौर में तू क्यों है परेशां व हेरासांभारत का तू फ़रज़ंद है बेगाना नहीं है

    12.4K reads
  2. अहबाबे-पाकिस्तान के नाम - जगन्नाथ आज़ाद

    एक नया माहौल, इक ताज़ा समां पैदा करेंदोस्तो ! आओ मोहब्ब त की ज़बां पैदा करें

    12.4K reads
  3. आज़ाद हिन्द फ़ौज - जगन्नाथ आज़ाद

    पाइन्‍दाबाद हिन्‍द की अय फ़ौजे-ख़ुश़निहादवह दिन खु़दा करे कि बर आये तिरी मुराद

    12.4K reads
  4. सुभाषचन्द्र बोस और बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार पर - जगन्नाथ आज़ाद

    अय शहे-हिन्दोस्तां, अय लाल किले के मकींआसमां होने को है फिर इस वतन की सरज़मीं

    12.4K reads
  5. जो था दिल का दौर गया - जगन्नाथ आज़ाद

    जो था दिल का दौर गया मगर है नज़र में अब भी वो अंजुमनवो खयाल-ए-दोस्त चमन चमन, वो जमाल-ए-दोस्त बदन बदन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like