अब मैं हूँ आप एक तमाशा बना हुआ - जगन्नाथ आज़ाद

जगन्नाथ आज़ादजगन्नाथ आज़ाद5 Sept 1918 – 24 Sept 2004

5 min read · 12.4K reads

अब मैं हूँ आप एक तमाशा बना हुआ
गुज़रा ये कौन मेरी तरफ़ देखता हुआ

कैफ़-ए-ग़म-ए-फ़िराक़ की लज़्ज़त जिसे मिली
हासिल उसे विसाल नहीं है तो क्या हुआ

ख़ाशाक-ए-ज़िंदगी तो मिला उस के साथ साथ
तेरा करम के दर्द का शोला अता हुआ

दर तक तेरे ख़ुदी ने न आने दिया जिसे
आँखों से अश्क बन के वो सजदा अदा हुआ

शीरीनी-ए-हयात की लज़्ज़त में है कमी
कुछ इस में ज़हर-ए-ग़म अगर हो मिला हुआ

कुछ कम नहीं हों लज़्ज़त-ए-फ़ुर्क़त से फ़ैज़-याब
हासिल अगर विसाल नहीं है तो क्या हुआ

अब इस मक़ाम पर है मेरी ज़िंदगी के है
हर दोस्त एक नासेह-ए-मुशफ़िक़ बना हुआ

ये भी ज़रा ख़याल रहे आज़िम-ए-हरम
रस्ते में बुत-कदे का भी दर है खुला हुआ

वो क़द्द-ए-नाज़ और वो चेहरे का हुस्न ओ रंग
जैसे हो फूल शाख़ पे कोई खिला हुआ

पेश-ए-नज़र थी मंज़िल-ए-जानाँ की जुस्तुजू
और फिर रहा हूँ अपना पता ढूँडता हुआ

कह कर तमाम रात ग़ज़ल सुब्ह के क़रीब
आज़ाद मिस्ल-ए-शम्म-ए-सहर हूँ बुझा हुआ
जगन्नाथ आज़ाद
About the poet

जगन्नाथ आज़ाद

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जगन्नाथ आज़ाद

  1. भारत के मुसलमां - जगन्नाथ आज़ाद

    इस दौर में तू क्यों है परेशां व हेरासांभारत का तू फ़रज़ंद है बेगाना नहीं है

    12.4K reads
  2. अहबाबे-पाकिस्तान के नाम - जगन्नाथ आज़ाद

    एक नया माहौल, इक ताज़ा समां पैदा करेंदोस्तो ! आओ मोहब्ब त की ज़बां पैदा करें

    12.4K reads
  3. आज़ाद हिन्द फ़ौज - जगन्नाथ आज़ाद

    पाइन्‍दाबाद हिन्‍द की अय फ़ौजे-ख़ुश़निहादवह दिन खु़दा करे कि बर आये तिरी मुराद

    12.4K reads
  4. सुभाषचन्द्र बोस और बहादुरशाह ज़फ़र के मज़ार पर - जगन्नाथ आज़ाद

    अय शहे-हिन्दोस्तां, अय लाल किले के मकींआसमां होने को है फिर इस वतन की सरज़मीं

    12.4K reads
  5. जो था दिल का दौर गया - जगन्नाथ आज़ाद

    जो था दिल का दौर गया मगर है नज़र में अब भी वो अंजुमनवो खयाल-ए-दोस्त चमन चमन, वो जमाल-ए-दोस्त बदन बदन

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like