हाइकु नवगीत - जगदीश व्योम

जगदीश व्योमजगदीश व्योम1 Sept 1960

3 min read · 12.4K reads

छिड़ता युद्ध
बिखरता त्रासद
इंसां रोता है

जन- संशय
त्रासदी ओढ़कर
आगे आया है

महानाश का
विकट राग फिर
देखो गाया है

पल में नाश
सृजन सदियों का
ऐसे होता है

बाट जोहती
थकित मनुजता
ले टूटी कश्ती

भय की छाया
व्यथित विकलता
औ फाकामस्ती

दंभ जनित
कंकाल सृजन के
कोई ढोता है

उठो मनुज
रोकनी पड़ेगी, ये
पागल आंधी

आज उगाने-
होंगे घर-घर में
युग के गांधी

मिलता व्योम
विरासत में, युग
जैसा बोता है
जगदीश व्योम
About the poet

जगदीश व्योम

View profile & all 38 Poems / Stories